Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Australian open 2019: वर्ल्ड नंबर-1 सिमोना को हराकर 12वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप को अमेरिका की सेरेना विलिम्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर कर दिया है। 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए खेल रहीं सेरेना विलियम्स ने रोमानिया की हालेप को हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में अबतक का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। इसी के साथ सेरेना विलिम्स 12वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

सोमवार को महिला एकल वर्ग के चौथे दौर के मुकाबले में 37 साल की सेरेना ने हालेप को 6-1, 4-6, 6-4 से मात दी। इसी के साथ सेरेना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच जीतने के बाद सेरेना ने कहा, ;यह वाकई शानदार और काफी करीबी मैच था। मुझे टेनिस खेलना, यहां आना पसंद है। इस कोर्ट पर वापसी कर खेलना मुझे रास आया। मुझे अपने खेल को और आगे ले जाने की जरूरत है। हालेप इस समय नंबर-1 खिलाड़ी हैं और उसका कारण है, वे महान हैं।

वहीं आपको बता दें, पुरुष एकल वर्ग के के चौथे के मुकाबले में मात्र 20 साल के स्टीफेनो सिसिपास ने मौजूदा चैंपियन रोजर फेडरर को ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर कर सबसे बड़ा उलटफे किया था। स्टीपास ने रविवार को अपने से 17 साल बड़े फेडरर को 6-7 (11-13), 7-6 (7/3), 7-5, 7-6 (7/5) से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

यह भी पढ़े:-

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच सकते है विराट कोहली

पैसों की कमी के कारण अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है ये खिलाड़ी, मदद को आगे आए ये दिग्गज

Australian Open 2019: 20 साल के स्टीफेनो सिसिपास ने दी टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर को मात



Herald