इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच कल 3 जनवरी को सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा। भारत और कंगारू टीम के लिए सिडनी में खेला जाने वाला अंतिम टेस्ट मैच बहुत अहम है। क्योंकि जहां भारत इस टेस्ट मैच को जीत कर या ड्रा कराकर 70 साल बाद कंगारू धरती पर इतिहास रचना चाहेगी। वहीं, कंगारू टीम ये मैच जीत कर बराबरी करना चाहेगा।
इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि चौथे और अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली है। आपको बता दें कि सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले भारत ने अपने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन को भी 13 संभावित में चुना गया है। लेकिन अब ये देखना होगा कि वो सिडनी टेस्ट में खेलते या बाहर बैठते है। क्योंकि वो फिटनेस टेस्ट में विफल रहे। लेकिन ये स्पिन गेंदबाज मंगलवार को एससीजी मैदान में फिजियो और ट्रेनर के साथ मैदान पर पसीना बहाता नजर आया।
भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 से आगे है। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए पहले मैच में कंगारू टीम को 31 रनों से और मेलबर्न में खेले गए तीसरे मैच में 137 रनों से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। वहीं, कंगारू टीम ने दूसरा टेस्ट 146 रनों से जीता। चौथे टेस्ट में 13 सदस्यों में से ये हो सकती हैं संभावित टीम।
इनमें से हो सकती हैं प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आर. अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।