Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: कंगारू टीम पहली पारी में 300 रनों पर ढेर, फॉलोऑन खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया 

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने सिडनी में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। कंगारू टीम पहली पारी में 300 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसी के साथ विराट एंड कंपनी ने पहली पारी के आधार पर 322 रन की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने का फैसला किया है। फॉलोऑन खेलते हुए टीम कंगारू ने समाचार लिखे जाने तक बिना नुकसान के 6 रन बना लिए थे। मैदान पर उस्मान ख्वाजा 4 रन और हैरिस 2 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है।

पंत ने सिडनी में बना डाले कई रिकॉर्ड, इस मामले में बने एशिया के नंबर वन विकेटकीपर

कंगारू टीम को फॉलोऑन देने में भारतीय के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने 31.5 ओवर के स्पेल में 99 रन खर्च कर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। साथ ही शमी, जडेजा ने दो—दो विकेट लिए। इनके अलावा बुमराह के खाते में एक सफलता लगी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी 2—1 की अजेय बढ़त बनाकर है। भारत ने कंगारू टीम को पहले मैच में 31 रनों से और तीसरे मैच में 147 रनों से हराया था। वहीं, कंगारू टीम ने दूसरा टेस्ट मैच जीता था। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बहुत अहम है क्योंकि भारतीय टीम ने 70 सालों से कंगारू धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।