Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: भारतीय टीम का स्कोर 400 के पार, दोहरे शतक से चूके पुजारा फिर बना डाला ये बेमिसाल रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने सिडन में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में शानदार स्कोर खड़ा कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 491 रन बना लिए थे। ऋषभ पंत 88 और रविन्द्र जड़ेजा 25 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे।

दूसरे दिन के खेल का आकर्षण चेतेश्वर पुजारा रहे है। लेकिन कंगारू टीम के स्पिन गेंदबाज लियोन ने पुजारा के अरमानों पर पानी फेर दिया। क्योंकि पुजारा अपने दोहरे शतक से 7 रन चूक गए और 193 रनों पर आउट हो गए। इसी के साथ चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुए। पुजारा 190 से 199 के बीच के स्कोर पर आउट होने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज है। पुजारा से पहले वीरेंद्र सहवाग भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 5 रनों से दोहरा शतक लगाने से चूक गए थे। पुजारा ने इस दौरान अपनी इस शानदार पारी के दौरान 22 चौके लगाए। उसके बाद ऋषभ पंत और रविन्द्र जड़ेजा ने मोर्चा संभाला।

टीम इंडिया ने अपनी पारी 303/4 से आगे बढ़ाई। दूसरे दिन की शुरूआत में हनुमा विहारी के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उसके बाद पुजारा ने पंत के साथ साझेदार कर टीम को चार सौ के पार पहुंचाया। पंत ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी 2—1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारतीय टीम ने करीब 70 वर्षो से कंगारू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत है। साथ ही सिडनी में भारत ने लंबे समय से कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। ऐसे में भारत के लिए ये टेस्ट भी बहुत अहम है। बिशन सिंह बेदी की कमान में भारत ने सिडनी में एकमात्र टेस्ट जीत दर्ज की थी।