ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज एडिलेड ओवल मैदान में खेला जा रहा है। पहला वनडे मैच जीतने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में अपने बुलंद हौंसलों के साथ मैदान में उतरी।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में की बहुत ही धीमी शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले मैच को जीतकर जोश से लबरेज इस मैच में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी।
(Photo Credit by : Getty Images)
कंगारू टीम के लिए एक बार फिर से युवा बल्लेबाज एलेक्स कैरी और कप्तान एरोन फिंच पारी की शुरुआत करने उतरे। लेकिन भारत के दोनों तेज गेंदबाजों ने इन दोनों बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार ने 7वें ओवर में भेजा पैवेलियन
खराब फॉर्म में चल रहे एरोन फिंच पर दबाव साफ तौर पर नजर आया और उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ जैसे-जैसे पहले विकेट के लिए 7वें ओवर तक 20 रनों की साझेदारी की।
— Prem Chopra (@premchoprafan) January 15, 2019
इसके बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के इसी स्कोर पर 7वें ओवर की अंतिम गेंद पर एरोन फिंच को बोल्ड आउट कर पैवेलियन भेज दिया। एरोन फिंच यहां पर एक बार फिर से नाकाम रहे और 19 गेंदों में महज 6 रन ही बना सके।
एरोन फिंच नहीं नजर आ रहे हैं फॉर्म में
ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद इस अनुभवहीन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच को 34 रनों से अपने नाम किया।

उस जीत के बाद एरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए एरोन फिंच की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता का कारण है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvIND: 6.6 ओवर में भुवनेश्वर कुमार की इस गेंद पर चारों खाने चित हुए एरोन फिंच, कुछ इस तरह गवाई अपनी विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.