ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कल शनिवार, 12 जनवरी से तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला शुरू होने जा रही हैं. दोनों देशो के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का सबसे पहला मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेला जायेगा. जहाँ मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम की नजरे बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाद अब एकदिवसीय श्रृंखला जीतने पर लगी रहेगी.
सिडनी एकदिवसीय से ठीक पहले आज शुक्रवार, 11 जनवरी को मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच के लिए अपने अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया हैं.
आठ साल बाद टीम के अंतिम XI में आया यह खिलाड़ी
Image Credit By : Getty Images
जी हाँ ! सिडनी एकदिवसीय के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने ग्याराह खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी हैं. इन ग्याराह खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज पीटर सिडल का नाम भी हैं. हैरान कर देने वाली बात यह हैं, कि 34 वर्षीय तेज गेंदबाज पीटर सिडल आठ सालों के एक बेहद ही लम्बे अन्तराल के बाद अपने देश के लिए वनडे मैच खेलते नजर आयेगे.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि पीटर सिडल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपना अंतिम एकदिवसीय मैच साल 2010 में श्रीलंका के विरुद्ध सिडनी के मैदान पर ही खेला था. पीटर सिडल ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक कुल 17 वनडे मैच खेल चुके हैं और इस दौरान 15 विकेट लेने में भी सफल रहे हैं.
पहले मैच के लिये ऑस्ट्रेलिया की टीम
Image Credit : Twitter
भारत के खिलाफ होने वाले सिडनी वनडे के लिए घोषित की गयी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ग्याराह खिलाड़ियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:-
आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लायन,पीटर सिडल, झे रिचर्डसन और जेसन बेहरेनड्राफ.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvIND: सिडनी वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अपनी अंतिम XI, आठ साल बाद अंतिम ग्याराह में लौटा यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.