Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: टॉस के समय भारतीय कप्तान विराट कोहली को सताई हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की याद, कहा…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. इस सीरीज में भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. उनके दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पाया गया था.

विराट कोहली ने टॉस के दौरान कही ये बात 

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है. टॉस के बाद विराट कोहली ने हार्दिक और के एल राहुल के लिए कहा.

“हम हमेशा एक टीम के रूप में सुधार करना चाहते हैं. हमे अब बड़े-बड़े सीरीज खेलनी है अब हमें आक्रमक क्रिकेट खेलने की जरूरत है. जब दो गुणवत्ता वाले खिलाड़ी (हार्दिक और राहुल) टीम से किसी वजह से बाहर होते हैं तो यह टीम  के संतुलन को बिगाड़ देता है. जडेजा वनडे में वापस आ गए हैं, आइए देखते हैं वो क्या करते हैं”

हार्दिक के एल राहुल के बयान पर विराट ने कही थी ये बात

 

विराट कोहली ने कल दिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था –

‘ये उनकी वक्तिगत राय थी. हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम इस राय पर साथ नहीं खड़ी है. भारतीय क्रिकेट टीम की नजर में बदलाव करना सही नहीं है. फैसला आने के बाद ही कॉम्बिनेशन डिसाइड किया जाएगा.’

विराट कोहली ने कहा, हमारा पूरा ध्यान विश्व कप पर 

विराट कोहली ने कल दिए अपने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि-

 ‘हमारा पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर है. हमें पता है टीम को किस दिशा में ले जाना है.’ शो का प्रसारण रविवार को हुआ था. होस्ट करण के साथ बातचीत में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने खुद से जुड़े कई राज खोले. साथ ही, इन दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में भी खुलकर बताया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvIND: टॉस के समय भारतीय कप्तान विराट कोहली को सताई हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की याद, कहा… appeared first on SportzWiki Hindi.