Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरूआत, दो बल्लेबाज लौटे पवेलियन  

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला आज सिडनी में खेला जा रहा है। सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। समाचार लिखे जाने तक कंगारू टीम ने 10.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए थे। उस समय मैदान में उस्मान ख्वाजा 14 रन और शेन मार्श बिना खाता खोले क्रीज पर डटे थे। बुमराह और कुलदीप यादव ने अभी तक एक—एक विकेट लिया।

कंगारू टीम के कप्तान एरोन फिंच का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। क्योंकि कप्तान फिंच 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। एरोन फिंच को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। इस से पहले कंगारू टीम की ओर से जेसन बेहरनडोर्फ ने वनडे सीरीज में डेब्यू किया। वहीं, भारतीय टीम में पहले वनडे मैच में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। जडेजा के साथ अंबाती रायुडू और दिनेश कार्तिक को भी टीम में शामिल किया गया।

भारतीय टीम ने वनडे सीरीज से पहले कंगारू टीम को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 से शानदार जीत दर्ज की और कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। टेस्ट सीरीज के जीतने के साथ ही भारतीय टीम कंगारू धरती पर जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई वहीं दुनिया की 5वीं टीम बन गई।

इस प्रकार है दोनों टीमें:

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद।

कंगारू टीम: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, शॉन मार्श, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, नाथन लियोन, पीटर सिडल और जेसन बेहरनडोर्फ।