भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 34 रन के अंतर से जीत लिया था.
भले ही इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता हो, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक ऐसी शानदार पारी खेली जिससे उन्होंने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया.
रोहित ने खेली 133 रन की शानदार पारी

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में भारत के लिए 129 गेंदों पर 133 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 10 चौके व 6 गगनचुंबी छक्के लगाये. रोहित शर्मा के वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 22वां शतक था.
हालाँकि, रोहित की इस शानदार शतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाये थे, लेकिन इस लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 254 रन ही बना पाई.
बेटी समायरा ने देखा सिडनी वनडे

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की बेटी समायरा मैच देखते हुए नजर आ रही है.
दरअसल, रितिका सजदेह ने इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था और इसके बाद से बेटी समायरा के सिडनी वनडे देखने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
‘आई लव माई डैड’ की टी-शर्ट पहनी

आपकों बता दें, कि 30 दिसंबर 2018 को ही समायरा का जन्म हुआ है. 6 दिसंबर को रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा था. मैच देखते वक्त ख़ास बात यह थी, कि समायरा ने ‘आई लव माई डैड’ की टी-शर्ट पहनी थी.
यहाँ देखें बेटी समायरा के मैच देखने का वीडियो

Baby samaira watching her dad and Chachu’s playing..
@ImRo45 @ritssajdeh #AusvInd #INDvAUS pic.twitter.com/DnUKX42ZF9
— NA
(@tweets_by_arju) January 12, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvIND: कुछ इस अंदाज से समायरा ने उठाया पापा रोहित शर्मा की आतिशी पारी का लुत्फ़, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.





(@tweets_by_arju)