Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते फंसा यह भारतीय खिलाड़ी, आईसीसी ने उठाया यह कदम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34 रन के अंतर से जीत लिया था. साथ ही सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली थी.

आपकों बता दें, कि इस मैच में भारतीय टीम के लिए अम्बाती रायडू ने भी गेंदबाजी की थी. उन्होंने अपने 2 ओवर में 6.50 की इकॉनामी रेट के साथ कुल 13 रन खर्च किये थे.

रायडू का पाया गया संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन

इसी बीच आईसीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि अम्बाती रायडू का गेंदबाजी एक्शन सही नहीं है. साथ ही आईसीसी ने बताया है, कि अम्बाती रायडू को 14 दिनों के भीतर गेंदबाजी एक्शन परीक्षण से गुजरना होगा.

टीम मैनेजमेंट को सौप दी है रिपोर्ट 

मैच अधिकारियों ने अम्बाती रायडू के एक्शन को लेकर एक रिपोर्ट, भारतीय टीम मैनेजमेंट को सौप दी है. इस रिपोर्ट में 33 वर्षीय ऑफ स्पिनर अम्बाती रायडू की गेंदबाजी को संदिग्ध करार दिया है.

अब अम्बाती रायडू के गेंदबाजी एक्शन पर आईसीसी प्रक्रिया के तहत आगे की जांच की जाएगी. जांच पूरी होने तक अम्बाती रायडू गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे.

छठे गेंदबाज के विकल्प के तौर पर कप्तान ने दी थी गेंद

बता दें, कि सिडनी वनडे में भारतीय टीम के पास छठा गेंदबाजी विकल्प नहीं था, इसलिए कप्तान विराट कोहली ने पार्ट टाइम गेंदबाज अम्बाती रायडू को गेंदबाजी सौप दी थी.

हालाँकि, वह अपनी गेंदबाजी से कोई ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. बल्लेबाजी में भी वह फ्लॉप ही साबित हुए और शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे.

वह भारतीय टीम के लिए अबतक 49 वनडे मैच और 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है. इन्होने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 3 विकेट हासिल किये हुए है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvIND: संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते फंसा यह भारतीय खिलाड़ी, आईसीसी ने उठाया यह कदम appeared first on SportzWiki Hindi.