Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: टॉस रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारतीय टीम में इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू करने का मौका

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज मंगलावर, 15 जनवरी से तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा वनडे शुरू होने जा रहा हैं. दोनों देशों के बीच यह दूसरा एकदिवसीय मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जायेगा. जहाँ मेहमान भारतीय टीम हर हाल में सिडनी वनडे में मिली करारी हार का बदला लेने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी.

एडिलेड एकदिवसीय का आगाज मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान आरोन फिंच के टॉस जीतने के साथ हुआ और आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

करो या मरो वाला मैच

(Photo Credit by : Getty Images)

मैन इन ब्लू भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह मैच किसी करो या मरो वाले मुकाबले से बिलकुल भी कम नहीं है. टीम इंडिया अगर सिडनी की तरह यह मैच भी हार गयी, तो टीम के एकदिवसीय श्रृंखला जीतने का सपना मात्र एक सपना बनकर ही रह जायेगा और मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर लेगी.

एडिलेड का मैदान बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा है. इस मैदान पर बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी का जमकर लुफ्त उठाते हैं. हालाँकि, इस पिच पर गेंदबाजो के लिए भी काफी अच्छा उछाल रहता हैं, लेकिन तेज गेंदबाजो की गेंद ज्यादा स्विंग नहीं करने वाली हैं.

(Photo Credit by : Getty Images)

प्लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकाम्ब, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन, नाथन लायन और जैसन बेनक्रॉफ्ट.

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अम्बाती रायुडु, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी अहमद, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvIND: टॉस रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारतीय टीम में इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू करने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.