भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड में खेला गया दूसरा वनडे मैच भारत की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया था. इस मैच को दिनेश कार्तिक और एमएस धोनी ने शानदार अंदाज में खत्म किया था.
भारतीय टीम की जीत के बाद दिनेश कार्तिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर कई तरह की रोचक बातें बोली है.
धोनी को मैच फिनिश करते देखना बहुत अच्छा

दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी को लेकर अपने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि धोनी इस सीरीज में फॉर्म में आ गए है. वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे है. यह उस तरह की पारी थी. जिसे उन्होंने बार-बार खेला हैं, इसलिए उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना और एक मैच को फिनिश करते हुए देखना बहुत अच्छा था.”
किसी भी समय अपना गेयर चेंज कर सकते है धोनी

दिनेश कार्तिक ने आगे अपने बयान में कहा, “हम जानते है, कि वह दबाव को हैंडल कर सकते है और समय सही होने पर विरोधियों को आक्रमण कर सकते है. वह किसी भी समय अपना गेयर चेंज कर सकते है और यह उनकी ताकत है और आज इसी का हमने एक उदहारण है.
वह यह नहीं सोचते की उन्हें अंतिम दस ओवर में कैसे स्कोर करना है, बल्कि वह इस बारे में सोचते है, कि गेंदबाज अब कैसे गेंदबाजी कर रहा है और उसे कब और कैसे टार्गेट किया जा सकता है.”
आखिरी ओवर में, हम नहीं थे तनाव में

दिनेश कार्तिक ने आगे अपने बयान में कहा, “धोनी और मुझे पता था कि हम आखिरी ओवरों में सिर्फ एक हिट से दूर थे, इसलिए हम तनाव में बिल्कुल नहीं थे. यहां तक कि हम यह भी जानते थे, कि गेंदबाज दबाव में हैं, क्योंकि उसे इस स्कोर का बचाव करने के लिए छह बेहतरीन गेंदे डालनी है. अंतिम ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने एक खूबसूरत छक्का लगाया और हमारी जीत पक्की कर दी थी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvIND: एडिलेड वनडे जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आये दिनेश कार्तिक appeared first on SportzWiki Hindi.