इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच आज मेलबर्न में तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा हैं। मेलबर्न में खेले जा रहे अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली ने ठोस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। विराट का ये फैसला सही साबित हुआ। क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू टीम के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक कंगारू टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए थे। उस समय क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 16 रन और शेन मार्श 12 रन बनाकर क्रीज पर थे।
करो या मरो के इस अहम वनडे मैच में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। भुवी ने पारी के तीसरे ओवर में एलेक्स कैरी 5 रन को कप्तान के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। उसके बाद भुवी ने 27 रनों के स्कोर पर कंगारू टीम के कप्तान एरोन फिंच को एलबीडब्ल्यू आउट करके मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया। आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने मौजूदा वनडे सीरीज में लगातार तीसरी बार कंगारू कप्तान फिंच को अपना शिकार बनाया।
इससे पहले भारतीय टीम ने निर्णायक मैच में तीन बदलाव किए है। टीम इंडिया में अंबाती रायडू, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जगह केदार जाधव, युजवेंद्र चहल और विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। आपको बता दें कि मौजूदा सीरीज में भारत और कंगारू टीम एक—एक मैच जीतकर बराबरी है। इसलिए मेलबर्न में खेला जा रहा ये अंतिम मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो इस सीरीज पर कब्जा कर लेगी।