ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान में दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच खेला गया जहां भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से रौंद डाला।
मेलबर्न में भारतीय टीम ने हासिल की शानदार जीत
मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेले गए इस दौरे के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को 230 रनों के स्कोर पर समेट दिया।

ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने बढ़िया खेल दिखाते हुए महेन्द्र सिंह धोनी, केदार जाधव और विराट कोहली की अच्छी पारियों के दम पर भारत के लक्ष्य को 4 गेंद रहते हासिल कर लिया।
महेन्द्र सिंह धोनी जीत के बाद गेंद को हाथ में लेकर बढ़े
भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ी सफलता महेन्द्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी रही। महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ वक्त से खराब दौर से गुजर रहे थे लेकिन इस सीरीज में उन्होंने अलग ही फॉर्म दिखायी।
See #Dhoni when gave ball to the coach and said " Ball lelo nahi to bolega retirement lerahe ho"
even even #Dhoni wants to play more. #AUSvIND #INDvAUS #Chahal #Jadhav #WhistlePodu@ChennaiIPL pic.twitter.com/B5dMVQEzhR— Lakshay Rohilla
(@lakshayrohilla3) January 18, 2019
महेन्द्र सिंह धोनी विनिंग रन के बाद जब पैवेलियन की तरफ बढ़ रहे थे तो उनके हाथ में मैच की गेंद थी। मैच की गेंद को अचानक से ही धोनी ने सामने से आ रहे भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को हंसते हुए थमा दी।
लेकिन धोनी ने बीच में ही गेंद संजय बांगर को थमाई
जब धोनी ने गेंद को बांगर को दिया तो ऐसा नजर आ रहा था जैसे वो बांगर से कह रहे हो गेंद ले लो नहीं तो सभी लोग समझेंगे कि सन्यास ले रहा हूं।


वैसे धोनी का ऐसा अनुमान भी रही है क्योंकि इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के एक मैच में मैच खत्म होने के बाद धोनी जब गेंद लेकर पैवेलियन आ रहे थे तो इन खबरों ने जोर पकड़ा था कि धोनी सन्यास ले रहे हैं और इसी कारण से गेंद को लेकर बढ़ रहे हैं। शायद धोनी के जेहन में यहीं बात होगी तभी तो उन्होंने गेंद संजय बांगर को दे दी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvIND: जीत के बाद गेंद लेकर आगे बढ़ रहे महेन्द्र सिंह धोनी ने बीच में ही इस कारण से संजय बांगर को थमाई गेंद और कहा…. appeared first on SportzWiki Hindi.


(@lakshayrohilla3)