Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: सिडनी टेस्ट में भारत की मजबूत शुरूआत, इन दो खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतक

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो गया है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने अंतिम टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन कप्तान विराट कोहली का ये फैसला कुछ अच्छा नहीं रहा। क्योंकि टीम केएल राहुल भारत के 10 के स्कोर पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाद में मयंक अग्रवाल और पुजारा ने टीम को संभाला। लेकिन मयंक भी 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 177 रन बनाए लिए। उस समय मैदान में चेतेश्वर पुजारा 61 रन और कप्तान विराट कोहली 23 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है। अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। मयंक और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की पार्टनरशीप हुई। मयंक ने 112 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।

इससे भारतीय टीम में सिडनी टेस्ट में कुछ बदलाव किए गए। उमेश यादव की जगह कुलदीप यादव को और हिटमैन रोहित शर्मा के स्थान पर केएल राहुल को जगह मिली। भारतीय टीम अभी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 की अजेय बढ़त बनाकर आगे है। भारतीय टीम के लिए ये सिडनी टेस्ट बहुत अहम है। भारत इस टेस्ट को जीतने का या फिर ड्रा करने का प्रयास करेगा। क्योंकि इसके साथ ही भारत कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाब रहेगा। इससे पहले टीम ने आखिरी टेस्ट मैच में रमाकांत आचरेकर को श्रद्धांजलि दी गई और भारतीय टीम बाजु पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी। रमाकांत आचरेकर भारतरत्न सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के गुरू थे।