Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: चेतेश्वर पुजारा की मेराथन पारी देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग भी हुए उनके फैन, सोशल मीडिया पर दिया पुजारा नया नाम

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर एक बार फिर से अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है।

चेतेश्वर पुजारा ने सिडनी टेस्ट में खेली जबरदस्त पारी

सिडनी में खेले जा रही इस चौथे टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ही दिन अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के बेहतरीन शतक के दम पर बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया है।

भारतीय टीम के मौजूदा समय के सबसे शानदार टेस्ट बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक जड़ा। पहले दिन की समाप्ति तक पुजारा ने नाबाद 130 रन बना लिए थे।

दोहरे शतक से चूके लेकिन ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी उसी बेहतरीन फॉर्म को दूसरे दिन भी जारी रखा। दूसरे दिन भारत को अपना पहला विकेट हनुमा विहारी के रूप में जल्द ही खोना पड़ा लेकिन पुजारा ने जबरदस्त बल्लेबाजी जारी रखी।

दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने देखते ही देखते अपने 150 रन पूरे कर लिए और तेजी के साथ दोहरे शतक की तरफ बढ़ने लगे। पुजारा जब अपने दोहरे शतक से महज 7 रन दूर थे तभी नाथन लियोन ने अपनी ही गेंद पर पुजारा को 193 के स्कोर पर चलता किया।

वीरेन्द्र सहवाग ने पुजारा को दिया एक और नया नाम

लेकिन चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम को सिडनी टेस्ट में पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर पहुंचा चुके हैं। पुजारा की इस पारी के बाद वीरेन्द्र सहवाग कायल हो गए हैं और उन्होंने तो पुजारा को नया नाम दे दिया है।

पुजारा के आउट होने के बाद सहवाग ने ट्वीट कर लिखा कि “चित्त के ईश्वर, भगवान शिव का एक और नाम- चेतेश्वर पुजारा। ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में संभावनाओं को नष्ट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बने। शानदार 193 रन, यादगार पारी।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvIND: चेतेश्वर पुजारा की मेराथन पारी देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग भी हुए उनके फैन, सोशल मीडिया पर दिया पुजारा नया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.