सिडनी में आज से बॉर्डर गवास्कार टेस्ट श्रृंखला का अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो गया हैं. सिडनी टेस्ट के पहले दिन का खेल हर तरह से मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के नाम रहा. पहले दिन के खेल में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 303 रनों का स्कोर खड़ा किया.
यह टेस्ट श्रृंखला सिर्फ भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन के चलते ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीमों द्वारा दिखाई गयी गर्मागर्मी के चलते भी अभी तक काफी सुर्खियाँ बटौर चुकी हैं. आलम तो यहाँ तह हैं, कि मैदान पर खिलाड़ियों के साथ साथ अब कमेंट्री बॉक्स में भी जुबानी जंग छिड़ चुकी हैं.
गावस्कर ने लिया बदला

सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में ऐसा एक वाकया देखने को मिला. दरअसल कमेंट्री बॉक्स के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ’कीफ की जमकर खिंचाई करते नजर आये. हुआ कुछ यूँ, कि भारतीय पारी के 51वें ओवर के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज मार्नस लाबुशेन की एक ओवर में तीन चौके लगाये.
जैसे ही पुजारा ने लाबुशेन को तीन चौके लगाये, वैसे ही सुनील गावस्कर, कैरी ओ’कीफ पर तंज कसते नजर आये. सुनील गावस्कर ने कमेंट्री में पुजारा का नाम पुकारा और कहा, कि
“आप शॉट लगा रहे हैं और गेंदबाज का नाम ही नहीं लिया जा रहा हैं. पुजारा ने तो लाबुशेन का नाम लेने लायक तक नहीं छोड़ा. चौके पर चौका लगा रहे हैं और सिर्फ बल्लेबाज पुजारा का ही नाम लिया जा रहा हैं.”
ऐसे लिया बदला

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि पिछले टेस्ट मैच के दौरान कैरी ओ’कीफ ने कमेंट्री के दौरान चेतेश्वर पुजारा का जमकर मजाक उड़ाया था. पुजारा के नाम पर कमेंट करते हुए ओ’कीफ ने कहा था, कि इतने कठिन नाम कैसे लिए जाए. हम अपने बच्चो के नाम ऐसे रखेगे की क्यों…
कैरी ओ’कीफ ने चेतेश्वर पुजारा के साथ साथ रविन्द्र जडेजा और बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान अपना डेब्यू करने वाले मयंक अगरवाल का भी जमकर मजाक उड़ाया था. यही कारण हैं, कि सोनी टेलीविजन ने अब कैरी ओ’कीफ की कमेंट्री का बहिष्कार करने का फैसला किया है.
आज भी जड़ा पुजारा ने शतक

बात अगर पहले दिन के सबसे बड़े खिलाड़ी की करे, तो अंतिम टेस्ट के पहला दिन हर तरह से भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाम रहा.
मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने पहले दिन के खेल में बेहतरीन शतकीय पारी खेली. पुजारा ने 250 गेंदों का सामना किया और 130 रनों के स्कोर पर नाबाद रहे. इस टेस्ट सीरीज में तीसरा शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अपनी इस बेमिसाल पारी में अभी तक कुल 16 चौके जमा चुके है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvIND: सिडनी टेस्ट के पहले दिन चेतेश्वर पुजारा का मजाक उड़ाने वाले कैरी ओ’कीफ की सुनील गावस्कर ने लगाई क्लास appeared first on SportzWiki Hindi.