इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच सिडनी में खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच के दूसरे का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया टीम ने बिना विकेट खोए 24 रन बना लिए है। उस समय मार्कस हैरिस 19 रन और उस्मान ख्वाजा 5 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेजबान टीम अभी भारत के स्कोर से 598 रन पीछे है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल 303/4 से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन जल्दी ही टीम इंडिया ने हनुमा विहारी के रूप में अपना इस दिन का पहला विकेट गंवा दिया। उसके बाद पुजारा और पंत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन का आकर्षण पुजारा, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा रहे। पुजारा जहां अपने दोहरे शतक से 7 रन चुके, वहीं पंत ने 159 रनों की नाबाद पारी खेली और रविन्द्र जडेजा ने 81 रन बनाएं। मयंक अग्रवाल ने भी 77 रनों की शानदार पारी खेली और पने दूसरे टेस्ट मैच में ही दूसरा अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। पुजारा 193 रनों पर आउट हुई। इनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ही भारत ने पहली पारी में 7 विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी।
भारतीय टीम के स्कोर का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने शानदार शुरूआत की और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कोई भी विकेट नहीं गवाया। वहीं कंगारू टीम की ओर से स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन ने पहली पारी में भारत के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। आपको बता दें कि अंतिम टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ। भारत के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि भारत ने करीब 70 वर्षों से कंगारू धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।