Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: एडिलेड वनडे मैच में कंगारू टीम की खराब शुरूआत, खलील अहमद की जगह इस खिलाड़ी ने किया वनडे डेब्यू

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच आज तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा हैं। एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में कंगारू टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि कप्तान एरोन फिंच का पहले बल्लेबाजी का फैसला सही नही रहा। क्योंकि कप्तान सहित एलेक्स कैरी जल्द ही पवेलियन लौट गए थे। समाचार लिखे जाने तक कंगारू टीम ने 11.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे। उस समय ​क्रिज पर उस्मान ख्वाजा 6 रन और शेन मार्श 7 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। भुवी और शमी ने एक—एक विकेट लिया।

इसी बीच आपको बता दें कि एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में कंगारू टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं भारतीय टीम में एडिलेड वनडे मैच में बदलाव किया गया है। खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। मोहम्मद सिराज अपना वन-डे डेब्यू करेंगे।

इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम ने सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से हराया था। पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन रोहित का ये शतक टीम के काम नहीं आ सका और टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम फिलहाल तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है और उसके लिए आज एडिलेड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मुकाबला करो या मरो की स्थिति का है।