भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए, जिसका नतीजा यह था, कि भारतीय टीम को इस मैच में 34 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा.
कार्तिक और खलील का रहा बहुत खराब प्रदर्शन

आपकों बता दें, कि सीरीज के इस पहले वनडे मैच में दिनेश कार्तिक और खलील अहमद का बहुत खराब प्रदर्शन रहा था. दिनेश कार्तिक जहां 21 गेंदों पर मात्र 12 रन टीम के लिए बना पाए थे. वहीं तेज गेंदबाज खलील अहमद अपने 8 ओवर में 55 रन खर्च कर बैठे थे और इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था.
कार्तिक और खलील को दूसरे वनडे से रखा जा सकता है बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में 15 जनवरी को खेला जाना है. सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच से दिनेश कार्तिक और खलील अहमद को बाहर किया जा सकता है.
जाधव और सिराज को मिल सकता है मौका

केदार जाधव को दूसरे वनडे मैच में दिनेश कार्तिक की जगह शामिल किया जा सकता है. वहीं मोहम्मद सिराज को खलील अहमद की जगह एडिलेड में अपने वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है.
भारतीय टीम किसी भी कीमत पर दूसरा वनडे मैच जीत सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी, इसलिए दूसरे वनडे मैच को जीतने के लिए अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन को ही मैदान पर उतारना चाहेगी.
इस प्रकार हो सकती है दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvIND: पहले वनडे में खराब प्रदर्शन करने वाले इन दो भारतीय खिलाड़ियों की दूसरे मैच से छुट्टी तय! appeared first on SportzWiki Hindi.