भारी बारिश के कारण आस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार के मैच की शुरूआत में देरी हो रही है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी खेल रही है। आस्ट्रेलिया ने शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर बनाया था। पीटर हैंड्सकॉम्ब (28) और पैट कमिंस (25) नाबाद लौटे थे।
इस पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं, वहीं रवीं्रद जडेजा को दो और मोहम्मद शमी को एक सफलता हाथ लगी।
भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित की थी। ऐसे में मेजबान टीम अब भी भारत से 386 रन पीछे है।
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि यह टेस्ट मैच अब धीरे धीरे ड्रा की ओर बढ़ रहा हैं और अगर सिडनी टेस्ट मैच वाकई में ड्रा हॉट हैं, तो भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही की सरजमी पर यह बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीतकर इतिहास रच देगी.
The post AUSvIND: सिडनी टेस्ट : बारिश के कारण मैच के चौथे दिन के खेल में विलम्ब, टेस्ट सीरीज जीतने के नजदीक पहुंचा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.