ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मौजूदा समय में सिडनी के मैदान पर बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा हैं. जहाँ विराट कोहली की अगुवाई वाली मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम पर एकदम हावी होती नजर आ रही हैं. मगर इसी बीच दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दल का ऐलान कर दिया गया हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 14 खिलाड़ियों वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नाम का ऐलान किया हैं.
फिंच होगे टीम के कप्तान

सिडनी टेस्ट से बाहर किये गये सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम का कप्तान बनाया गया हैं. वही बात अगर टीम के उपकप्तान की करे, तो उपकप्तान के रूप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी और ऑल राउंडर मिचेल मार्श को चुना हैं.
विश्व कप और श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली आगामी टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया हैं. वही टीम में ग्लेन मैक्सवेल के साथ साथ उसमान ख्वाजा और शॉन मार्श जैसे बड़े खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं.
नाथन की हुई टीम में वापसी

वही बात अगर टीम में वापसी करने वाले सबसे खिलाड़ी की करे, तो बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला में शानदार गेंदबाजी करने वाले दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लायन की एकदिवसीय टीम में वापसी देखने को मिली हैं. नाथन लायन के साथ साथ टीम में एडम जम्पा को भी शामिल किया गया है.
एक नजर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर
BREAKING: Australia's ODI squad to take on India #AUSvIND
Aaron Finch (c), Usman Khawaja, Shaun Marsh, Peter Handscomb, Glenn Maxwell, Marcus Stoinis, Mitch Marsh (vc), Alex Carey (vc), Jhye Richardson, Billy Stanlake, Jason Behrendorff, Peter Siddle, Nathan Lyon, Adam Zampa
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2019
आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोम्बस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श (उपकप्तान), एलेक्स कैरी (उपकप्तान), जे रिचर्डसन, बिली स्टेनलेक, जैसन बेहरेनड्राफ, पीटर सिडल, नाथन लायन और एडम जम्पा.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvIND: भारत के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.