ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने तीनों ही विभागों में पछाड़ते हुए शानदार जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
रोहित शर्मा ने खेली सिडनी वनडे में जबरदस्त पारी
भारतीय टीम तो पहले वनडे मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त प्रभाव छोड़ा।

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को मिली एक बहुत ही निराशाजनक शुरुआत के बाद भी अपनी काबिलियत को दिखाते हुए 129 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 133 रनों की पारी खेली।
ग्लेन मैक्सवेल हुए रोहित शर्मा की पारी के मुरिद
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर पूरे मैच के दौरान दबाव बनाए रखा लेकिन रोहित शर्मा के सामने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की एक नहीं चली और रोहित ने अपनी मन मरजी से शॉट्स खेले।

रोहित शर्मा की इस बेहतरीन पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल उनके मुरिद हो गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि वो बिल्कुल आराम से मारते हैं। वो दूसरे खिलाड़ियों के मुकाबले बहुत अधिक समय लेते हैं लेकिन आसान बना देते हैं। मैं उन्हें इस तरह से देखना बहुत पसंद करता हूं।
रोहित शर्मा खेलते हैं अपनी मन मरजी से शॉट्स
जब वो बल्लेबाजी करने आते हैं तो मैच बहुत आसान दिखता है। वो गेंद को अपनी पसंद के अनुसार मारते हैं। वो पेस और स्पिन दोनों में अच्छे हैं और और जब चाहते हैं गेंद को हिट करते हैं।

रोहित शर्मा को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने आगे कहा कि “ये वो खिलाड़ी हैं जिन्हें आप रोक नहीं सकते हैं। वो काफी ठंडे और तनावमुक्त रहते हैं। वो चीजों को विचलित नहीं होने देते हैं ये तो पक्का है। ज्यादातर बार मुझे उनसे निपटना पड़ता है जब वो ठंडे होते हैं। मुझे लगता है कि नई गेंद के सामने यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvIND- सिडनी एकदिवसीय के बाद रोहित शर्मा की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आये ग्लेन मैक्सवेल, कहा… appeared first on SportzWiki Hindi.