Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND- भारत की सीरीज जीत पर शेन वार्न ने कुलदीप की तारीफ़, तो कुलदीप ने दिया ये जवाब

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे इस सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने मेजबान कंगारू टीम पर दबाव तो बना लिया है लेकिन बारिश ने मैच में जोरदार खलल डाल जीत पर रोक लगाए रखी है।

कुलदीप यादव ने सिडनी टेस्ट में किया प्रभावित

सिडनी क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत के बल्लेबाजों ने तो पहली पारी में जलवा दिखाया।

Kuldeep has been better than before: Bharat Arun

जिसके बाद भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 300 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। जिसमें फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की।

कंगारू बल्लेबाजों पर कुलदीप ने जड़ा अपना पंजा

इस टेस्ट सीरीज में भारत के युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को पहली बार मौका मिला जहां उन्होंने अपने आपको साबित करने में कोई कमी नहीं रखी और ऑस्ट्रेलिया की पारी में 5 विकेट हॉल किया।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जोरदार जलवा दिखाया। कुलदीप की इस बेहतरीन गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाजों की एक नहीं चली और संघर्ष करते रहे।

शेन वार्न ने कुलदीप यादव की तारीफ की, तो कुलदीप ने दिया ये जवाब

कुलदीप यादव की गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के लीजेंडरी स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने खूब तारीफ की। शेन वार्न ने ही कुलदीप को स्पिन गेंदबाजी के लिए इस सीरीज में कई गुर दिए तो साथ ही आईपीएल में भी काफी मदद की।

शेन वार्न ने ट्वीट कर कुलदीप को 5 विकेट के लिए बधाई देते हुए लिखा कि अच्छी गेंदबाजी और 5 विकेट हॉल के लिए बधाई। आपके बहुत ही दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद। आपके साथ काम करना खुशी की बात है। आपको इस तरह से देखना है मेरे दोस्त।

शेन वार्न से मिली इस खास तारीफ के बाद कुलदीप यादव ने भी उन्हें बहुत अच्छे से रेसपोंस किया और लिखा कि मतलब तो ये सबसे ज्यादा आप ही से आया है। आपसे सीखकर तो मेरा काम आसान हो गया है। मैं आगे आपकी सभी सलाह की तरफ देख रहा हूं और आने वाले दिनों में आपके मार्गदर्शन को।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvIND- भारत की सीरीज जीत पर शेन वार्न ने कुलदीप की तारीफ़, तो कुलदीप ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.