Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, एडिलेड वनडे: महेंद्र सिंह धोनी की अर्द्धशतकीय पारी से जीता भारत, 1-1 से बराबरी पर पहुंचा सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड ओवल में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34 रनों से अपने नाम किया था। इस मैच को 6 विकेट से जीतकर भारत ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम ने इस मैच में खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ऑस्ट्रेलिया को लगे शुरूआती झटके

पहले मैच की तरह इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (6) भुवनेश्वर कुमार की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गये। दूसरे सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी जल्द ही 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने पहले मैच की तरह साझेदारी बनाने की कोशिश की।

दोनों ही बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी बनाई लेकिन रवीन्द्र जडेजा को शानदार थ्रो ने ख्वाजा (21) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पीटर हैड्सकॉम्ब और मार्कस स्टोइनिस ने शॉन मार्श का अच्छा साथ निभाया।

मार्श ने बनाया शतक

पहले मैच में अर्धशतक बनाने वाले शॉन मार्श ने इस मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 48 रनों की पारी खेल अपनी टीम को 50 ओवर में 9 विकेट पर 298 रनों तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके अलावा मोहम्मद शमी को तीन और रविन्द्र जडेजा एक विकेट मिला। पहला मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 76 रन खर्च किये।

भारत की तेज शुरुआत लेकिन गिरे विकेट

पहले मैच में 4 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खोने वाली भारतीय टीम ने इस मैच में तेज शुरुआत की। शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाये। धवन 28 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया लेकिन उनके तुरंत बार रोहित 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अंबाती रायडू ने 24 रनों की पारी खेली लेकिन वह लगातार जूझते रहे।

फिर चमके विराट

भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गये थे लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार शतक ठोका। यह उनके वनडे करियर का 39वां शतक है। उनके और धोनी के बीच 82 रन की साझेदारी हुई लेकिन जीत से 57 रन पहले कोहली 104 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने धोनी के साथ संभलकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। धोनी ने 54 और दिनेश कार्तिक 25 ने रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस, जेसन बेहरेनडोर्फ, झाय रिचर्डसन और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिला।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND, एडिलेड वनडे: महेंद्र सिंह धोनी की अर्द्धशतकीय पारी से जीता भारत, 1-1 से बराबरी पर पहुंचा सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.