Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: कुलदीप यादव- रविन्द्र जडेजा ने बरपाया कहर, बारिश की वजह से 1 घंटे का खेल रद्द

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा आखिरी टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है. भारतीय टीम ने पूरी तरह से अपनी पकड़ इस मैच पर बना ली है. भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करी. बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के पहाड़ जैसे स्कोर के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बनाए थे. वह भारत से 598 रन पीछे थे.

कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया, पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा 

कुलदीप यादव ने भारत को पहली कामयाबी दिलवा दी. ख्वाजा ने उनकी गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने की कोशिश की और मिड विकेट पर पुजारा ने उनका शानदार कैच लपक लिया. 72 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा. ख्वाजा 27 रन बनाकर आउट हुएं.तीसरे दिन पहला सेशन ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया. पहले सत्र में स्कोर 122-1 था. हैरिस 77 रन बनाकर खेल रहे थे और लबुशान 18 रन बनाकर खेल रहे थे. 

चायकाल तक भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी

चायकाल की घोषणा तक ऑस्ट्रेलिया ने 198-5 का स्कोर बना लिया था. दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन बनाने के साथ अपने 4 विकेट खोए. हैरिस 79, ख्वाजा 27, लबुशान 38 रन बनाकर आउट हुए. जडेजा और कुलदीप ने 2-2 विकेट झटके थे. शमी को भी एक सफलता मिली थी.

अंपायरों ने खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया

अंपायरों ने खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया था. उसके बाद बारिश ने मैच में खलल  डाल दी. इसलिए खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम के अंदर पहुंच गए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 236-6 था जब मैच रुका. भारतीय टीम के शानदार गेंदबाज कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया  बल्लेबाज पढ़ नहीं पाए और उन्होंने अब तक 3 विकेट अपने नाम किए हैं.

शमी ने 1 विकेट झटका है. मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा अब तक 79, लबुशान ने 38 और हेड 20 रन बनाकर आउट हुए. कमिंस 25 और हैंड्सकॉम्ब 28 रन बनाकर नाबाद हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: कुलदीप यादव- रविन्द्र जडेजा ने बरपाया कहर, बारिश की वजह से 1 घंटे का खेल रद्द appeared first on SportzWiki Hindi.