Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : चेतेश्वर पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज में 1000 से ज्यादा गेंदे खेलने का बनाया रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज में शानदार फॉर्म में है. वह अबतक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए है.

सीरीज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. उन्होंने सीरीज के इस चौथे टेस्ट मैच में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

सीरीज में 1000 गेंदे खेलने की उपलब्धि की हासिल  

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में कुल 1000 गेंदे खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली है. वह इस सीरीज में अबतक एक हजार से ज्यादा गेंदे खेलने वाले बल्लेबाज बन चुके है. चेतेश्वर पुजारा के अलावा कोई भी खिलाड़ी इस सीरीज में अबतक एक हजार गेंदे नहीं खेल पाया है.

पांचवे भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की धरती में एक हजार गेंद खेलने वाले 

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया की धरती में एक हजार गेंदे खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा पांचवे खिलाड़ी बने है. उनसे पहले राहुल द्रविड़, विजय हजारे, विराट कोहली और सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया की धरती में किसी एक सीरीज में 1000 से ज्यादा गेंदे खेल चुके है.

ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए एक श्रृंखला में 1000+ गेंदों का सामना करने वाले टॉप-5 बल्लेबाज :

1. राहुल द्रविड़, 2003/04  :  1203

2. विजय हजारे, 1947/48 : 1192

3. विराट कोहली, 2014/15 :  1093

4. सुनीलगावस्कर, 1977/78 : 1032

5. चेतेश्वर पुजारा, 2018/19 : 1000 *

सीरीज में अबतक लगा चुके है दो शतक 

Southampton Test: India all out, 273 not out, Pujara's unbeaten century

आपकों बता दें, कि इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में अबतक दो शतक लगा चुके है. उन्होंने एडिलेड और मेलबर्न के मैदान पर शतक लगाये थे और इन दोनों टेस्ट मैचों को भारतीय टीम ने जीता था. भारत के सीरीज में 2-1 से आगे रहने में चेतेश्वर पुजारा का एक बहुत अहम योगदान रहा है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : चेतेश्वर पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज में 1000 से ज्यादा गेंदे खेलने का बनाया रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.