भारत ने 2-1 के अंतर से ऑस्ट्रेलिया की टीम को टेस्ट सीरीज में हरा दिया था. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 12 जनवरी को सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस पहले वनडे मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में भारतीय टीम की संभावित एकादश के बारे में बताएंगे.
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के कंधो पर ही पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के ओपनिंग की जिम्मेदारी होगी. साथ ही वह टीम के उपकप्तान भी होंगे.
शिखर धवन

रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत शिखर धवन करेंगे. स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी टी-20 की शानदार फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे.
विराट कोहली

भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधो पर ही होगी. साथ ही वह टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. वह वर्तमान समय में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज है.
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू भारतीय टीम के लिए नंबर-4 पर खेलेंगे. वापसी के बाद से रायडू मध्यक्रम की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है और टीम की जीत में अपना योगदान दे रहे है.
एमएस धोनी (विकेटकीपर)

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एमएस धोनी के कंधो पर ही होगी. साथ ही धोनी को भारतीय टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ेगी. सालों से एमएस धोनी यह काम बखूबी करते हुए आये है.
केदार जाधव

केदार जाधव से भारतीय टीम को उम्मीद होगी, कि वह अंत के कुछ ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करे और साथ ही उम्मीद होगी, कि जाधव 4-5 ओवर कराकर भी टीम के लिए योगदान दे.
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को भी बतौर ऑलराउंडर टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय लग रहा है. उनसे गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों में ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा भी बतौर स्पिन ऑलराउंडर टीम की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते है. जडेजा शानदार फॉर्म में चल रहे है. वह टीम के लिए बल्ले व गेंद दोनों से ही प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है.
भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार ही करेंगे. भुवनेश्वर कुमार के कंधो पर नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों की भी जिम्मेदारी होगी.
कुलदीप यदव

कुलदीप यदव भारतीय टीम के लिए बतौर मुख्य स्पिनर खेलेंगे. कुलदीप शानदार फॉर्म में चल रहे है. वह वनडे आईसीसी रैंकिंग में नंबर-3 गेंदबाज है.
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी को लम्बे समय बाद वनडे टीम में चुना गया है. एक अनुभवी तेज गेंदबाज होने के नाते उन्हें पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : पहले वनडे मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है भारतीय टीम, लम्बे समय बाद टीम का हिस्सा होंगे ये 2 दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.