Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : टॉस रिपोर्ट : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारत ने इन 11 खिलाड़ियों को दी जगह

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच आज शनिवार 12 जनवरी को सिडनी के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.

सिडनी में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच को जीत दोनों टीमें सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

सिडनी का मैदान भारत को नहीं आता रास

Pitch and circumstances will never make excuses: Shastri

सिडनी क्रिकेट स्टेडियम का मैदान भारतीय टीम को रास नहीं आता है. इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच कुल 16 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 2 वनडे  मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 13 वनडे मैच जीते हुए हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है.

वहीं अगर ओवर आल रिकॉर्ड की बात करे, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आजतक कुल 128 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 45 वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 73 वनडे मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच 10 वनडे मैच बेनतीजा रहे है.

पिच रिपोर्ट 

सिडनी का मैदान बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा है. इस मैदान पर बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी का जमकर लुफ्त उठाते हैं. हालाँकि, इस पिच पर गेंदबाजो के लिए भी काफी अच्छा उछाल रहता हैं, लेकिन तेज गेंदबाजो की गेंद ज्यादा स्विंग नहीं करने वाली हैं.

स्पिनरों के लिए भी इस पिच पर गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि पिच से स्पिन गेंदबाजो को ज्यादा मदद नहीं मिलने वाले हैं. दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, इसलिए इस मैच के एक हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस पहले वनडे मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

ऑस्ट्रेलिया:

प्लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकाम्ब, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन, नाथन लायन और जैसन बेनक्रॉफ्ट.

भारत:

प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अम्बाती रायुडू,  दिनेश कार्तिक, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और खलील अहमद.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : टॉस रिपोर्ट : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारत ने इन 11 खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.