भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम वनडे मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 18 जनवरी शुक्रवार को खेला जायेगा.
शुरूआती दो वनडे मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है. मेलबर्न में होने वाला सीरीज का अंतिम वनडे मैच जो भी टीम जीतेगी. वह टीम इस मैच को जीतने के साथ ही सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी.
मेलबर्न वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग की घोषित

सीरीज के निर्णायक वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. सीरीज के अंतिम वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव किये गए है.
लियोन और बेहरेनड्राफ हुए बाहर

बता दें, कि सीरीज के इस अंतिम वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से नाथन लियोन और जेसन बेहरेनड्राफ को बाहर कर दिया गया है. नाथन लियोन शुरूआती दोनों मैचों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.
वहीं जेसन बेहरेनड्राफ को चोटिल बताया जा रहा है. जेसन बेहरेनड्राफ को पीठ में दर्द है और इसी वजह से वह सीरीज का अंतिम मैच नहीं खेल पाएंगे.
जम्पा और स्टेनलेक को मिली जगह

आपकों बता दें, कि स्पिनर नाथन लियोन की जगह एडम जम्पा को टीम में शामिल किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनड्राफ की जगह बिली स्टेनलेक को टीम में शामिल किया गया है. यह दोनों ही खिलाड़ी शुरूआती दोनों वनडे मैचों से बाहर थे. सीरीज में पहली बार इन दोनों खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा.
इस प्रकार ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन, बिली स्टेनलेक, एडम ज़म्पा
Australia make two changes for #AUSvIND series decider in Melbourne, reports @martinsmith9994: https://t.co/BnaauqUyVS pic.twitter.com/NnOdMQJSKA
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post AUSvsIND: भारत के खिलाफ करो या मरो मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अब तक की सबसे मजबूत टीम, इन 11 खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.