भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गई है. इस सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी थे. जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौका दिया. एकतरफ जहाँ ऑस्ट्रेलिया की टीम स्मिथ और वार्नर के बिना कमजोर नजर आई. वहीँ भारतीय टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर बताया आखिर क्यों वो विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन टीम में से एक हैं.
आइए हम आपको दोनों टीम मिलाकर बेस्ट इलेवन के बारें में बताते हैं

1. रोहित शर्मा
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले कई सालों से बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीरीज में भी दिखाया की आखिर क्यों उनको इस समय विश्व का सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज माना जाता है. तीन मैच की सीरीज में इस खिलाड़ी ने 61.67 के शानदार औसत से 185 रन बनाएं. जिसमे एक शतक भी शामिल है.
2. शॉन मार्श

पूरे सीरीज में सबसे ज्यादा रन मार्श ने ही बनाया है. उन्होंने पूरे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 मैच में 224 रन ठोक दिएं. जिसमे उन्होंने एक शतक भी लगाया. उनका औसत 74.67 का था. रोहित शर्मा के साथ इनकी जोड़ी कमाल का प्रदर्शन करेगी.
3. विराट कोहली (कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कोई भी सीरीज हो. ये खिलाड़ी शानदार फॉर्म में होता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इन्होने 51 के शानदार औसत से रन बनाएं. साथ ही उन्होंने अपने करियर का 39 वां शतक भी जड़ दिया. तीन नंबर पर इनसे बेहतरीन बल्लेबाज कोई नही हो सकता.
4. पीटर हैंड्सकॉम्ब

ऑस्ट्रेलिया टीम का ये शानदार बल्लेबाज पूरे सीरीज में छाया रहा. भारतीय गेंदबाजों का इस खिलाड़ी ने डट कर सामना किया. उन्होंने इस सीरीज में 50.33 के शानदार औसत से रन बनाएं. उन्होंने पूरे सीरीज में दो अर्धशतक की मदद से 151 रन बनाएं. चार नंबर पर ये खिलाड़ी किसी टीम के लिए बेहतर साबित हो सकता है.
5. महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरे सीरीज में गजब के फॉर्म में थे. उन्होंने पूरे सीरीज में 193 के औसत से रन बनाएं. साथ ही तीन मैच में तीन अर्धशतक भी ठोक दिया. धोनी को मैन ऑफ़ द सीरीज का भी अवार्ड मिला. उन्होंने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया है.
6. ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया टीम का ये शानदार ऑलराउंडर इस सीरीज में छोटी-छोटी लेकिन तेज पारी खेल के भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया. उन्होंने इस सीरीज में 42.50 के शानदार औसत और 139.34 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाएं. वो गेंदबाज के रूप में भी टीम की तरफ से योगदान दे सकते हैं.
7. मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया टीम का ये शानदार ऑलराउंडर इस सीरीज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंदबाजी में जहाँ तीन मैचों में 4 विकेट झटके. वहीँ बल्लेबाजी में 43 के बेहतरीन औसत से रन भी बनाए.
8. भुवनेश्वर कुमार

जसप्रीत बुमराह के बिना इस गेंदबाज ने पूरे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करी. वो पूरे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने इस सीरीज में आठ विकेट अपने नाम किएं. एक मैच में तो इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के 4 विकेट झटक लिए.
9. झाय रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलिया टीम का ये शानदार युवा तेज गेंदबाज पूरे सीरीज में कहर बरपाता हुआ नजर आया. उन्होंने पूरे सीरीज में 6 विकेट अपने नाम किए. पहले मैच में भारतीय टीम के जब 4 रन के अंदर तीन विकेट गिरे. उस मैच में 3 में से दो विकेट इसी खिलाड़ी ने लिए.
10. मोहम्मद शमी

भारतीय टीम का एक और शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सीरीज में मिले मौके को पूरी तरह भुना लिया है. उन्होंने सीरीज में जहाँ 5 विकेट झटके. वहीँ उन्होंने काफी हद तक बुमराह की कमी पूरी की.
11. युजवेंद्र चहल

भारतीय टीम के इस स्टार स्पिनर को पहले दो मैच में जगह नहीं मिली, लेकिन आखिरी मैच में शानदार गेंदबाजी कर पूरे सीरीज की कमी आखिरी मैच में ही पूरी कर ली. उन्होंने आखिरी मैच में 6 विकेट अपने नाम किए.
ये थी इस सीरीज की बेस्ट प्लेइंग इलेवन.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: भारत और ऑस्ट्रेलिया के इन 11 खिलाड़ियों को मिलाकर बना दें टीम तो किसी भी टीम को दे सकती है मात appeared first on SportzWiki Hindi.