ऑस्ट्रेलिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट मैच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 3 जनवरी से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए बुधवार को भारतीय टीम ने अपनी 13 सदस्यीय टीम को जारी कर दिया है।
आखिरी टेस्ट में इन 11 के साथ भारतीय टीम उतर सकती है मैदान में
भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ ही जोश से लबरेज हैं लेकिन इसी बीच उन्हें प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ माथापच्ची करनी पड़ सकती है।
India name 13-man squad for SCG Test: Virat Kohli (C), A Rahane (VC), KL Rahul, Mayank Agarwal, C Pujara, H Vihari, R Pant, R Jadeja, K Yadav, R Ashwin, M Shami, Jasprit Bumrah, Umesh Yadav
A decision on R Ashwin's availability will be taken on the morning of the Test #AUSvIND pic.twitter.com/4Lji2FExU8
— BCCI (@BCCI) January 2, 2019
एडिलेड की पिच को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट को अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिन 13 नामों की घोषणा हुई है उनमें से इन 11 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है मौका…..
विराट कोहली(कप्तान)
भारत के कप्तान विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। कप्तान कोहली ने इस सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक अब तक लगाया है। साथ ही कप्तानी में भी वो ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने के करीब हैं।

मयंक अग्रवाल
मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका दिया। मयंक अग्रवाल डेब्यू टेस्ट मैच में ही 76 और 42 रनों की पारी खेल अपनी जगह को तय कर लिया है।

हनुमा विहारी
भारतीय टीम के युवा हरफनमौला खिलाड़ी हनुमा विहारी ने वैसे बल्ले से इस सीरीज में खेले दोनों टेस्ट में कोई बड़ी पारी तो नहीं खेली है लेकिन उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में सही विकल्प माना जा रहा है।

चेतेश्वर पुजारा
भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। पुजारा से चौथे और आखिरी टेस्ट में ऐसी ही उम्मीद है।

अजिंक्य रहाणे
भारतीय टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में विराट कोहली के डुपिटी अजिंक्य रहाणे ने भी इस सीरीज में अच्छी फॉर्म दर्शायी है हालांकि उनसे एक बड़ी पारी का इंतजार है जो चौथे टेस्ट में खत्म करने की कोशिश करेंगे।

ऋषभ पंत
भारत के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस सीरीज में अब तक बल्ले से कोई बड़ी पारी तो नहीं खेली है लेकिन उपयोगी योगदान दिया है जिनका टीम में रहना तय है।

रविन्द्र जडेजा
भारतीय टीम के प्रीमियम स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के स्थान पर शामिल किए गए रविन्द्र जडेजा ने मेलबर्न टेस्ट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। रविन्द्र जडेजा से स्पिन गेंद और बल्ले दोनों से योगदान की उम्मीदें हैं।

उमेश यादव
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को सिडनी टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यों में जगह नहीं दी है। ऐसे में इस मैच में उमेश यादव को एक और मौका दिया जा सकता है।

कुलदीप यादव
भारतीय टीम सीरीज जीत के कगार पर है। सिडनी टेस्ट मैच की पिच को देखते हुए यहां टीम मैनेजमेंट दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। जिसमें अश्विन की गैर-मौजूदगी में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस पूरी सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। इनसे चौथे टेस्ट में ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे भारतीय टीम सीरीज को फतेह करने में कामयाब रहे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- सिडनी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.