कल गुरूवार, 3 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच डोमेन बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला अंतिम टेस्ट मैच शुरू होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा. जहाँ मेहमान भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी.
आप सभी को बता दे, कि एडिलेड टेस्ट जहाँ टीम इंडिया ने 31 रनों से जीतकर अपने नाम किया था, जबकि पर्थ टेस्ट मेजबान ऑस्ट्रेलिया 146 रनों से जीतने में कामयाब हुई थी. वही मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट भारतीय टीम ने 137 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-2 की अहम बढ़त बनाई थी. अब सभी की निगाहे सिडनी टेस्ट मैच लगी हुई हैं.
सामने आई भारतीय टीम

सिडनी टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतिम एकादश के लिए अपने 13 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी हैं. सबसे चौकाने वाली बात यह हैं, कि अनफिट आर अश्विन को भी 13 खिलाड़ियों की सूची में जगह दी गयी हैं, लेकिन अश्विन अंतिम ग्याराह का हिस्सा होगे या नहीं इसका फैसला कल सुबह यानी टॉस के समय ही लिया जायेगा.
भारतीय टीम ने अपने 13 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान अपने ट्वीटर अकाउंट पर किया. इन 13 खिलाड़ियों में टीम ने हार्दिक पंड्या को नहीं चुना हैं.
India name 13-man squad for SCG Test: Virat Kohli (C), A Rahane (VC), KL Rahul, Mayank Agarwal, C Pujara, H Vihari, R Pant, R Jadeja, K Yadav, R Ashwin, M Shami, Jasprit Bumrah, Umesh Yadav
A decision on R Ashwin's availability will be taken on the morning of the Test #AUSvIND pic.twitter.com/4Lji2FExU8
— BCCI (@BCCI) January 2, 2019
सिडनी टेस्ट के लिए टीम इंडिया की 13 सदस्यी टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), के एल राहुल, मयंक अगरवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पन्त, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND : चौथे टेस्ट के लिए 13 सदस्यी भारतीय टीम घोषित, इन 2 खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.