ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज गुरूवार, 3 जनवरी से अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो चुका हैं. दोनों टीमों के बीच यह अंतिम टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट, ग्राउंड पर खेला जा रहा हैं. जहाँ विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर टेस्ट श्रृंखला अपने नाम करने मैदान पर उतरी हैं.
सिडनी टेस्ट मैच की शुरुआत मेहमान भारतीय टीम के टॉस जीतने के साथ हुई. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम को गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.
मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए लोकेश राहुल
(Photo by : Getty Images)
सिडनी टेस्ट मैच की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एकदम लाजवाब रही और दूसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. 26 वर्षीय लोकेश राहुल को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि केएल राहुल को मेलबर्न टेस्ट मैच से उनकी खराब फॉर्म के चलते ड्रॉप कर दिया गया था और आज उनको एक बार फिर से अंतिम एकादश का हिस्सा बनाया गया. मगर लोकेश राहुल ने फिर से नाकाम रहे और सस्ते में ही अपनी विकेट गवां बैठे.
मयंक और पुजारा ने संभाला
(Photo by : Getty Images)
केएल राहुल के जल्दी आउट हो जाने के बाद भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अगरवाल और अनुभवी चेतेश्वर पूजार ने पारी को संभाल लिया और पहले दिन के पहले सत्र तक दोनों ने पहले विकेट के बाद और कोई विकेट नहीं गिरने दिया.
लंच तक अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे मयंक अगरवाल 42 और इस टेस्ट श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. पहले सत्र तक मेहमान भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 69 रन का रहा.
15 ओवर में ऑस्ट्रेलिया से हुई गलती
(Photo by : Getty Images)
15वें ओवर के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से एक बड़ी गलती देखने को मिली. दरअसल इस ओवर में पेट कमिंस की गेंद पर पुजारा के खिलाफ एक जोरदार अपील की गयी, लेकिन अम्पायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया. जिसके तुरंत बाद मेजबान टीम ने रिव्यु ले लिया और रिव्यु में भी यह साफतौर पर पाया गया, कि पुजारा वाकई में नॉट आउट थे.
The Aussies lose a review in the 15th over… #SpecsaversCricket #AUSvIND | @SpecsaversAU pic.twitter.com/L2ZZWgREjv
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 3, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: लंच रिपोर्ट: 14.1वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की इस बड़ी गलती के चलते टीम इंडिया को पहुंचा एक बड़ा फायदा appeared first on SportzWiki Hindi.