भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज का पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34 रन के अंतर से जीत लिया था. वहीं भारत की टीम ने सीरीज का दूसरा वनडे मैच 6 विकेट से जीत लिया था.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 18 जनवरी को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में भारतीय टीम की संभावित एकादश के बारे में बताएंगे.
आइये डालते है भारतीय टीम की संभावित एकादश पर एक नजर :
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस सीरीज में अबतक अच्छे फॉर्म में दिखे है. उन्होंने पहले वनडे में जहां शानदार शतक लगाया था. वहीं दूसरे वनडे में 43 रन की अच्छी पारी खेली थी. वह अपना यह फॉर्म तीसरे वनडे में भी जारी रखना चाहेंगे.
शिखर धवन

शिखर धवन शुरूआती दो वनडे मैचों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए है, लेकिन सीरीज के तीसरे वनडे मैच में वह एक बड़ी पारी खेल अपनी फॉर्म वापस पाना चाहेंगे.
विराट कोहली

कप्तान विराट ने दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. कप्तान विराट कोहली तीसरे वनडे में भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. वहीं टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी भी उन्ही के कंधो पर होगी.
केदार जाधव
केदार जाधव
अम्बाती रायडू सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैचों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, इसलिए सीरीज के अंतिम वनडे मैच में रायडू की जगह केदार जाधव को शामिल किया जा सकता है.
एमएस धोनी

एमएस धोनी ने दूसरे वनडे में 55 रन की शानदार पारी खेल भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. तीसरे वनडे में भी टीम को उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी. धोनी के कंधो पर ही टीम के विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी रहेगी.
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने दूसरे वनडे में एक अच्छे मैच फिनिशर की भूमिका निभाई थी. उन्होंने 14 गेंदों पर 25 रन बनाये थे. वह तीसरे वनडे में एक बार फिर टीम के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभाना चाहेंगे.
रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा का प्रदर्शन अबतक शुरूआती दोनों वनडे मैचों में अच्छा रहा है, इसलिए तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में उनका स्थान लगभग तय है.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में जीत हासिल की थी. भुवनेश्वर कुमार तीसरे वनडे में भी अपना यह प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए मुख्य स्पिनर के तौर पर खेलेंगे. दूसरा वनडे उनके लिए अच्छा नहीं गया था, लेकिन तीसरे वनडे में वह अपनी फॉर्म वापस पाना चाहेंगे.
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी का भी प्रदर्शन शुरूआती दोनों वनडे मैचों में अच्छा रहा है, इसलिए सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भी उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना तय है.
खलील अहमद

दूसरे वनडे मैच में मोहम्मद सिराज काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने अपने 10 ओवर में कुल 76 रन दिए थे. मोहम्मद सिराज की जगह तीसरे वनडे में खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: सीरीज जीतने के लिए अंतिम मैच में भारतीय टीम में बदलाव, इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका appeared first on SportzWiki Hindi.