Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी साल 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन, भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमों में शुमार भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। जिसमें दोनों ही टीमों के बीच टी-20 सीरीज बराबरी पर खत्म होने के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज अपने चरम पर है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल की चुनी टेस्ट इलेवन ऑफ द ईयर

इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 के खत्म होने के बाद पिछले साल की ऑल टाइम बेस्ट इलेवन टीम घोषित की है। हर कोई पिछले कुछ दिनों से पिछले 12 महीनों यानि साल 2018 की बेस्ट इलेवन टीम चुनने में लगा हुआ है।

उसी तरह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पिछले साल की टेस्ट इलेवन ऑफ द ईयर टीम का चयन किया है और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।

भारत की तरफ से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को किया शामिल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 की जो बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम का चयन किया है उसमें भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से दो-दो खिलाड़ी चुने हैं तो वहीं श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-1 खिलाड़ी को जगह दी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी इस टीम में भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। इन दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल अपना जलवा जमकर बिखेरा है। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

केन विलियम्सन को दी गई टीम की कमान

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी लाइन अप के हिसाब से सलामी बल्लेबाज के रूप में टॉम लाथम और कुश मेंडिस को रखा है। तो वहीं नंबर तीन पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन, नंबर चार पर बिना किसी शक के विराट कोहली को दिया है। लेकिन कप्तानी विलियम्सन को दी गई है।

तो वहीं नंबर-5 के लिए इसी साल सन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को रखा है। साथ ही इसके बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर, वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया है।

तो इस टीम में गेंदबाजी लाइन अप के रूप में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन, दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा, पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास और भारत के जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है।

इस तरह से है पूरी टीम

कुशल मेंडिस(श्रीलंका), टॉम लाथम(न्यूजीलैंड), केन विलियम्सन(न्यूजीलैंड-कप्तान), विराट कोहली(भारत), एबी डीविलियर्स(दक्षिण अफ्रीका), जोस बटलर(इंग्लैंड), जैसन होल्डर(वेस्टइंडीज), कगिसो रबाडा(दक्षिण अफ्रीका), मोहम्मद अब्बास(पाकिस्तान), नाथन लियोन(ऑस्ट्रेलिया), जसप्रीत बुमराह(भारत)

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी साल 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन, भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी appeared first on SportzWiki Hindi.