भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है.
आज हम आपकों इसी टेस्ट सीरीज के चलते उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो इस टेस्ट सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब जीत सकते है.
1. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब जीत सकते है. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी आग उगलती गेंदों से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है.
जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज के 4 मैचों की 7 पारियों में 20 विकेट हासिल किये है. मेलबर्न टेस्ट मैच में उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किये थे और ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब भी जीता था. वह अबतक नाथन लियोन 21 विकेट के बाद सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है, इसलिए बुमराह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ बनने के प्रबल दावेदार है.
2. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी इस टेस्ट सीरीज में शानदार रहा है. उन्होंने सीरीज की 4 टेस्ट मैच की 7 पारियों में 58.33 की औसत से 350 रन बना लिए है. पंत सीरीज में एक शानदार शतक लगा चुके है.
ऋषभ पंत ने 31 चौके और 5 छक्के इस सीरीज में अबतक लगाये हुए है. ऋषभ पंत ने इस सीरीज में विकेटकीपिंग भी अच्छी की है और कई शानदार कैच पकड़े है. ऋषभ पंत भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के प्रबल दावेदार है.
3. चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. पुजारा ने भारत की टीम के लिए खेलते हुए 7 पारियों में अबतक 74.43 की शानदार औसत से 521 रन बना लिए है.
पुजारा इस सीरीज में कुल 3 शतक और एक अर्धशतक लगा चुके है. उन्होंने अबतक इस सीरीज में 50 चौके व 2 छक्के भी लगाये है. वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के सबसे बड़े दावेदार है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बीच चल रही है ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ की जंग, नंबर-3 का दावा सबसे मजबूत appeared first on SportzWiki Hindi.