भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.
भारत ने चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के शानदार शतक के दम पर अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की थी.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रन पर सिमटी

आपकों बता दें, कि भारत के 622 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में मात्र 300 रन पर ही सिमट गई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे ज्यादा 79 रन की पारी ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने खेली.
वहीं टीम के लिए 38 रन का योगदान युवा खिलाड़ी मारनस लाबूसेन ने दिया. बाकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मात्र 300 रन पर आउट हो गई.
फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई ऑस्ट्रेलियाई टीम

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई. ऑस्ट्रेलिया की टीम को फॉलोऑन 421 रन चाहिए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम फॉलोऑन के इस लक्ष्य से 121 रन पीछे रह गई.
पिछले 30 साल में पहली बार मिला ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन

आपकों बता दें, कि पिछले 30 सालों में पहली बार आस्ट्रेलियाई टीम को ऑस्ट्रेलिया की धरती में फॉलोऑन मिला है. इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में ही साल 1988 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को फॉलोऑन दिया था.
भारत ने आखिरी बार 1986 में दिया था ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन

भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी बार 1986 में फॉलोऑन दिया था. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1986 में सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को फॉलोऑन दिया था.
इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में 600 रन बनाकर घोषित की थी, भारत के इस लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 396 रन पर ही आउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए थे. तभी मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : पिछले 30 सालों में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को मिला फॉलोऑन appeared first on SportzWiki Hindi.