Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, सिडनी वनडे: रोहित शर्मा की शतकीय पारी बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से दी मात

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर वनडे सीरीज का पहला मैच गया। मेजबान टीम  ने इस मैच को 34 रनों से अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम में तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ को डेब्यू करने का मौका मिला। भारतीय टीम में भी केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही खराब

टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच पहले वनडे में भी सस्ते में पवेलियन लौट गये। 6 रनों के स्कोर पर उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेज दिया। दूसरे सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी (24) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

पहले पॉवरप्ले में दो विकेट गिरने के बाद उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने संभल कर बल्लेबाजी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। उस्मान ख्वाजा (59) और शॉन मार्श (54) रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अंतिम 10 ओवर में शानदार बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के अंतिम 10 ओवर में शानदार बल्लेबाजी की। पीटर हैड्सकॉम्ब और मार्कस स्टोइनिस ने तेजी से रन बनाये और अपनी टीम को 5 विकेट के नुकसान पर 288 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

हैड्सकॉम्ब ने 61 गेंद में 73 और स्टोइनिस ने 43 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए वहीं रविन्द्र जडेजा को एक विकेट मिला।

भारतीय की शुरुआत रही बेहद खराब

289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये। चौथे ओवर में कप्तान विराट कोहली (3) के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा।

उसी ओवर में दो गेंद बाद अंबाती रायडू भी बिना खाता खेले पवेलियन लौट गये। पर समय भारत का स्कोर 4 रन ही था और तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद भारत की मुसीबत काफी बढ़ गयी।

रोहित शर्मा ने ठोका शतक

शुरूआती विकेट गिरने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला। धोनी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे लेकिन रोहित ने अपने वनडे करियर का 22वां शतक पूरा किया।

एक छोर से विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। रोहित 129 गेंद में 133 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 254 रन बनाये। रोहित के अलावा सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने 51 रन बनाये और भारत को रनों से हार मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए झाय रिचर्डसन ने 4, जेसन बेहरेनडोर्फ ने 2 और मार्कस स्टोईनिस ने 2 और पीटर सिडल ने एक  विकेट लिया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND, सिडनी वनडे: रोहित शर्मा की शतकीय पारी बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से दी मात appeared first on SportzWiki Hindi.