Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- विराट कोहली ने जड़ा अपने करियर का 39वां शतक, दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पूल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच मंगलवार को एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे इस दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का एक और शानदार सैकड़ा पूरा किया।

विराट के शतक के दम पर भारतीय टीम ने जीता दूसरा वनडे

एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर से बड़ा स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए।

भारतीय टीम  इस सीरीज में करो या मरो की इस जंग में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी। भारतीय टीम ने विराट कोहली के शतक और धोनी की बढ़िया पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया।

विराट कोहली ने अपने करियर का जमाया 39वां वनडे शतक

भारतीय टीम का शिखर धवन 32 रन के रूप में पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। विराट कोहली पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन यहां वो पहली ही गेंद से लय में दिखे।

एक धीमी शुरुआत के बाद विराट कोहली मे अपने मनमाने अंदाज में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने शुरु कर दिए। विराट कोहली ने पहले रोहित शर्मा के साथ 54 रन और इसके बाद अंबाती रायडू के साथ 59 रन जोड़कर अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

कोहली के शतक को विश्व क्रिकेट के दिग्गजों ने किया सलाम

रायडू तो आउट हो गए लेकिन विराट कोहली ने भारतीय टीम की रन गति को बरकरार रखा और धोनी के साथ पारी को आगे ले गए। विराट और धोनी ने चौथे विकेट के लिए शानदार 82 रनों की साझेदारी कर जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

इसी साझेदारी के दौरान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 39वां शतक पूरा किया और अपनी फॉर्म को दिखाया। विराट कोहली ने 122 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए लेकिन अपने शतक से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया।

विराट कोहली के शतक के बाद ट्वीटर पर विराट कोहली की जबरदस्त तारीफ हो रही है। विश्व कप के दिग्गज खिलाड़ी आकाश चोपड़ा , माइकल वॉन और शेन वार्न जैसे खिलाड़ियों ने भी इसको सराहा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- विराट कोहली ने जड़ा अपने करियर का 39वां शतक, दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.