भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच आज शुक्रवार 18 जनवरी को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
आपकों बता दें, कि सीरीज इस निर्णायक मैच को जो भी टीम जीतेगी. वह टीम इस सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी. सीरीज का पहले वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जहां 34 रन के अंतर से जीत लिया था. वहीं सीरीज का दूसरा वनडे मैच भारत की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया था.
मेलबर्न में भारत ने 14 में से जीते हैं 5 मैच

मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच कुल 14 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 5 वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 9 वनडे मैच जीते हुए हैं.
वहीं अगर ओवर आल रिकॉर्ड की बात करे, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आजतक कुल 130 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 46 वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 74 वनडे मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच 10 वनडे मैच बेनतीजा रहे हैं.
पिच रिपोर्ट

मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम के पिच से तेज गेंदबाजो को अच्छा बाउंस प्राप्त होगा. इस मैदान की बाउंड्री बहुत ज्यादा बड़ी है, इसलिए बल्लेबाजों के लिए इस मैदान पर चौके-छक्के लगाना आसान नहीं होगा.
इस पिच पर गेंदबाजो के लिए काफी कुछ रहेगा. वह गेंद को स्विंग भी करा सकते हैं और उछाल भी प्राप्त कर सकते हैं. हालाँकि, जो बल्लेबाज कट और पुल शॉट अच्छा खेलेंगे. वह इस पिच पर जमकर रन भी बना सकते हैं. इस पिच पर गेंद व बल्ले दोनों की काफी अच्छी लड़ाई देखने को मिल सकती है.
भारत ने जीता टॉस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस तीसरे वनडे मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की तरफ से विजय शंकर को डेब्यू का मौका मिला है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन, बिली स्टेनलेक, एडम ज़म्पा
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, विजय शंकर.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, टीम में हुए 3 बदलाव, तो इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.