Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इन 3 युवा खिलाड़ियों को आ सकता है बुलावा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का समापन सोमवार को हो गया है। जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से बाजी मारी। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

वनडे सीरीज में इन तीन युवा खिलाड़ियों को बीच में मिल सकता है मौका

वनडे सीरीज का आगाज 12 जनवरी से होगा। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसमें प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

इसी तरह से अब इस सीरीज के शुरू होने के बाद अगर भारतीय टीम के किसी बल्लेबाज को आराम दिया जाता है या चोट के कारण बाहर होता है तो इन तीन युवा बल्लेबाजों को मौका दिया जा सकता है।

शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट ने पिछले कुछ समय से एक से एक स्टार युवा खिलाड़ियों को जगह दी है। ऐसे युवा प्रतिभा में से शुभमन गिल पर भी हर किसी की नजरें हैं।

हाल ही में शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बाहर होता है, तो शुभमन गिल के अवसर बढ़ जाएंगे।

श्रेयस अय्यर

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाजों में एक मुंबई के श्रेयस अय्यर भी हैं। श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय से भारत-ए की कप्तानी भी की है और अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जगह नहीं मिलने से श्रेयस अय्यर निराशा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन इस बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में किसी भी बल्लेबाज के बाहर होने की स्थिति में मौका मिल सकता है।

मयंक अग्रवाल

लगातार घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम में जगह मिली और उन्होंने इसमें अपने आपको साबित भी कर दिया।

टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल की नजरें वनडे फॉर्मेट पर भी होंगी जिसमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही किसी बल्लेबाज के बाहर होने की दशा में टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इन 3 युवा खिलाड़ियों को आ सकता है बुलावा appeared first on SportzWiki Hindi.