Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: विराट कोहली ने बताया, क्यों नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आये महेंद्र सिंह धोनी

भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा भी कर लिया है। यह पहला मौका है, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम किया है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इससे पहले टेस्ट सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

चहल की शानदार गेंदबाजी

भारत ने इस मैच में तीन बदलाव किये। अंबाती रायडू, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल, विजय शंकर और केदार जाधव को टीम में मौका दिया। चहल ने इस मैच में 6 विकेट चटकाए।

इस बारे में कप्तान विराट कोहली ने कहा

“चहल की गेंदबाजी में काफी विविधता है। वह बाएं हाथ के गेंदबाज को अंदर की तरफ गेंद लाते हैं। वह काफी समझदार गेंदबाज हैं। चहल और कुलदीप हमारे प्रमुख गेंदबाज हैं लेकिन टीम का बैलेंस बनाने की वजह से एक को बाहर बैठना पड़ रहा है।”

इस वजह से नंबर पर खेले धोनी

पहले दोनों मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी। इस मैच में रायडू के बाहर होने पर केदार और दिनेश कार्तिक से ऊपर धोनी को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस बारे में कोहली ने कहा

“डीके ने नंबर 6 पर अच्छी बल्लेबाजी की थी और केदार सीरीज में पहला मैच खेल रहे थे। धोनी पहले से दो मैच खेल चुके थे और इसी वजह से उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी की। धोनी के लिए अभी भी नंबर 5 आदर्श जगह है।”

टूर से खुश है टीम

भारतीय टीम ने इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। टी-20 सीरीज में पहला मैच हारने के बाद भारत ने सीरीज बराबरी पर खत्म किया। इसके बाद टेस्ट सीरीज को भी टीम ने अपने नाम किया। वनडे में भी पहला मैच हारने के बाद भारत ने सीरीज अपने नाम किया। इस बारे में कप्तान विराट कोहली ने कहा

“हम इस टूर से बहुत खुश हैं। हमने तीसरे सीरीज में अच्छी वापसी की। विश्व कप से पहले मुश्किल टूर पर हमने जैसा प्रदर्शन किया उससे हम बहुत खुश हैं। सभी ने दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: विराट कोहली ने बताया, क्यों नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आये महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.