Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलियाईयों पर विराट ने कसा तंज कहा, ‘हमारे एक बल्लेबाज को आउट करने के लिए लग जाते हैं 40 हजार लोग’

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले 3 टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे हैं, ऐसे में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के कगार पर है। अगर भारतीय टीम यहां से सीरीज जीत जाता है तो भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कंगारू जमीं पर सीरीज जीत मिलेगी।

विराट कोहली के पास कप्तान के तौर पर इतिहास रचने का मौका

ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी इतिहास पुरुष बन जाएंगे। क्योंकि अब तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर कितने ही भारतीय कप्तान अपनी सेना लेकर आए और चले गए लेकिन किसी के हाथ कामयाबी नहीं लगी।

विराट कोहली के लिए सिडनी में 3 जनवरी से शुरु होने वाले टेस्ट मैच के मायने बहुत ही खास है क्योंकि वो ऐसे कप्तान बन जाएंगे जो भारत के अब तक के कोई दिग्गज कप्तान नहीं कर सके।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में खेलने को लेकर कही बड़ी बात

सिडनी टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ी बात कही है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलों का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि 1 भारतीय बल्लेबाज के पीछे मेजबान टीम के साथ 40 हजार लोग लग जाते हैं।

विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “अगर आप मुझसे बहुत ईमानदारी से पूछते हैं तो नहीं। क्योंकि जो चला गया है वो हमारे नियंत्रण में नहीं है और जो आना है वो कुछ ऐसा है कि जिसके बारे में हमें सोचने की जरूरत है। हमें वर्तमान में रहने और उन चीजों पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। जो हम कर सकते हैं वो है नियंत्रक, हमें पता लगाने की जरूरत है कि नियंत्रक क्या है और उन पर ध्यान केन्द्रित करें।”

आपको आउट करने के लिए हो जाते हैं 40 हजार लोग

विराट कोहली ने अपनी इस बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि “हम इस टेस्ट मैच को जीतना चाहते हैं, क्योंकि हम क्रिकेटरों को समझते हैं कि यहां आना और खेलना कितना मुश्किल है। ये वो टीम नहीं है जिसके खिलाफ आप खेल रहे हैं। क्योंकि पूरा देश इनके पीछे हो जाता है।”

और जब आप बल्लेबाजी करते हैं तो आपको ऐसा लगता है कि 40,000 लोग आपका विकेट चाहते हैं, न कि मैदान में केवल 11 लोग, इसलिए हम क्रिकेटर्स को समझते हैं। कि ये चुनौती पूरी तरह से लेना कितना मुश्किल और शुद्ध रूप से है। गम यहां जीतना चाहते हैं और ये साबित करने से कोई लेना-देना नहीं हैं कि हमने कुछ ऐसा किया है, जो पहले नहीं किया गया हो।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलियाईयों पर विराट ने कसा तंज कहा, ‘हमारे एक बल्लेबाज को आउट करने के लिए लग जाते हैं 40 हजार लोग’ appeared first on SportzWiki Hindi.