Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : चौथे दिन का खेल कल सुबह 5 बजे से नहीं, बल्कि इस समय से हो जायेगा शुरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस चौथे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारत की टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की थी.

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 236/6 

Sydney Test: Australia crush 236/6 at third day

बता दें, कि सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पैट कमिंग्स 25 रन और पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 रन बनाकर खेल रहे है.

खराब रौशनी के कारण तीसरे दिन का खेल हुआ जल्दी समाप्त 

Melbourne Test: India win 2 wickets away

आपकों बता दें, कि खराब रौशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया था. तीसरे दिन सिर्फ 73.3 ओवर का ही खेल पाया. जो निर्धारित 90 ओवर से 16.3 ओवर कम थे.

चौथे दिन का खेल हो जायेगा सुबह 4.30 से ही शुरू 

आपकों बता दें, कि चौथे दिन का खेल भारत के समयानुसार सुबह 4.30 बजे से ही शुरू हो जायेगा. अब तक इस टेस्ट के शुरूआती तीन दिन का खेल भारत के समयनुसार सुबह 5.00 बजे से शुरू हो रहा था, लेकिन अब इसे आधे घंटे पहले कर दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के समयानुसार पहले खेल सुबह 10.30 से शुरू हो रहा था, लेकिन अब चौथे दिन का खेल 10.00 बजे से शुरू हो जायेगा.

खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की पुष्टि 

इस बात की जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, “तीसरे दिन का खेल जल्द रद्द होने के कारण चौथे दिन का खेल सुबह 10 बजे से ही शुरू हो जायेगा.”

 

UPDATE: Play on day three at the SCG has been abandoned with play on day four to commence at 10am AEDT #AUSvIND

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : चौथे दिन का खेल कल सुबह 5 बजे से नहीं, बल्कि इस समय से हो जायेगा शुरू appeared first on SportzWiki Hindi.