ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम के बीच चल रही चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का का चौथा और अंतिम मैच 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत के सिडनी क्रिकेट स्टेडियम के रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.
भारत 11 में से सिर्फ एक मैच जीत पाया है सिडनी में

सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 11 टेस्ट मैच खेले जा चुके है. जिसमे से 5 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीते है और एक मैच भारत की टीम ने जीता है. दोनों टीमों के बीच 5 मैच ड्रा रहे है.
अंतिम बार 1978 में जीता था सिडनी टेस्ट मैच

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम ने अंतिम बार 1978 में सिडनी टेस्ट मैच जीता था. पिछले 50 साल से भारतीय टीम सिडनी में जीत हासिल नहीं कर पाई है.
भारत ने अंतिम बार बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में सिडनी टेस्ट मैच जीता था. इस मैच को भारत ने पारी व 2 रन के अंतर से जीता था. इस मैच में भारतीय टीम के स्पिनर बिशन सिंह बेदी और इरवाल्ली प्रसन्ना ने शानदार गेंदबाजी की थी और भारतीय टीम को पहली बार सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में जीत दिलाई थी.
इस प्रकार है चौथे टेस्ट के लिए भारत की 18 सदस्यी टीम

विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल
इस प्रकार है चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यी टीम

टिम पेन (कप्तान), एरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, मिचेल मार्श, पीटर सिडल, मारनस लाबुस्चगने
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : सिडनी में भारतीय टीम के आँकड़े बेहद खराब, 50 साल से नहीं जीता कोई मैच appeared first on SportzWiki Hindi.