Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: पांचवे दिन का खेल सुबह 5 बजे से नहीं, बल्कि इस समय से होगा शुरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की थी.

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 300 रन पर ही आउट हो गई और अब ऑस्ट्रेलियाई टीम फॉलोऑन खेल रही है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोये 6 रन बना लिए है.

बारिश के कारण चौथे दिन हुआ मात्र 25.2 ओवर का खेल 

Practice match: The first day's game washed in the rain

आपकों बता दें, कि बारिश के कारण मैच के चौथे दिन मात्र 25.2 ओवर का ही खेल हो पाया. चौथे दिन का पहला सेशन और तीसरा सेशन पूरी तरह से बारिश के भेट चढ़ गया था. जिसके चलते दिन के खेल में मात्र 25.2 ओवर ही कराये गये.

सुबह 4.30 बजे से शुरू होगा मैच 

आपकों बता दें, कि चौथे दिन का खेल भारत के समयानुसार सुबह 4.30 बजे से ही शुरू हो जायेगा. अब तक इस टेस्ट के शुरूआती तीन दिन का खेल भारत के समयनुसार सुबह 5.00 बजे से शुरू हो रहा था.

तीसरे दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हो पाया था, इसलिए चौथे दिन का खेल 4.30 से शुरू हुआ था. मैच के चौथे दिन भी पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हो पाया, इसलिए अब पांचवे दिन का खेल भी सुबह 4.30 से ही शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया के समयानुसार पहले खेल सुबह 10.30 से शुरू हो रहा था, लेकिन अब पांचवे दिन का खेल 10.00 बजे से शुरू हो जायेगा.

खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की इस बात की पुष्टि 

 

 

इस बात की जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, “चौथे दिन का खेल जल्द रद्द होने के कारण चौथे दिन का खेल सुबह 10 बजे से ही शुरू हो जायेगा.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: पांचवे दिन का खेल सुबह 5 बजे से नहीं, बल्कि इस समय से होगा शुरू appeared first on SportzWiki Hindi.