Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- 67 रन बनाते ही महान ब्रायन लारा का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट जगत में रिकॉर्ड के रथ पर सवार हैं। विराट कोहली के लिए अब तो हर एक मैच ही नहीं बल्कि हर एक रन भी एक नए रिकॉर्ड का गवाह बनता जा रहा है या रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला होता जा रहा है। ऐसे में विराट कोहली के हर रन पर अब नजरें रहने लगी है।

विराट कोहली के निशाने पर है एक और बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के 10 साल से कुछ महीनों ज्यादा के दौरान एक से एक बड़े-बड़े रिकॉर्ड को हासिल कर लिया है।

इसी तरह से रिकॉर्ड किंग विराट कोहली के लिए एक और बड़ा रिकॉर्ड इंतजार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज जा तीसरा मैच कल मेलबर्न में खेला जाएगा।

मेलबर्न वनडे में 67 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

मेलबर्न में होने वाले वनडे मैच में विराट कोहली की नजरों में एक बड़ा रिकॉर्ड है, जिसे हासिल कर विराट कोहली विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाज वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को पीछे छोड़ देंगे।

PC_GETTY IMAGES

जी हां विराट कोहली के लिए मेलबर्न में खेला जाने वाले वनडे मैच खास मायने रखता है। इस मैच में विराट कोहली 67 रन बनाने के साथ ही दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली हैं 11वें नंबर पर

अब तक वनडे क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले कुछ 13 बल्लेबाज हैं जिसमें विराट कोहली फिलहाल 11वें नंबर पर हैं। तो वहीं ब्रायन लारा 10वें नंबर पर हैं लेकिन विराट कोहली मेलबर्न में 67 रन बनाने के साथ ही ब्रायन लारा को पीछे कर 10वें नंबर पर आ जाएंगे।

Langer compared Kohli to Tendulkar

विराट कोहली के इस समय वनडे क्रिकेट में 10,339 रन हैं तो वहीं ब्रायन लारा के 10,405 रन हैं। ऐसे में विराट कोहली 67 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो वो ब्रायन लारा को पीछे कर देंगे।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- 67 रन बनाते ही महान ब्रायन लारा का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.