Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: दूसरा वनडे मैच का बदला समय सुबह 7.50 बजे नहीं, बल्कि इस समय से होगा शुरू

सिडनी वनडे के बाद क्रिकेट प्रशंसकों को एडिलेड वनडे मैच का बेसब्री से इंतजार है. बता दें, कि तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34 रन के अंतर से जीत लिया था. अब 15 जनवरी मंगलवार को एडिलेड में इस वनडे सीरीज का दूसरा वनडे  मैच खेला जायेगा, भारतीय टीम के लिए ये मैच करो या मरो वाला होगा.

सिडनी वनडे हुआ था सुबह 7.50 से शुरू

आपकों बता दें सिडनी में 12 जनवरी को खेला गया सीरीज का पहला वनडे मैच भारत के समयानुसार सुबह 7.50 बजे से शुरू हुआ था. इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाये थे. इस लक्ष्य के जवाब में भारत की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 254 रन ही बना पाई थी.

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम के लिए 133 रन का शानदार शतक लगाया और टीम को जीत दिलाने की काफी कोशिश की, लेकिन दूसरी तरफ से साथ ना मिलने की वजह से रोहित शर्मा भारतीय टीम को अपनी शानदार पारी के बावजूद जीत नहीं दिला पाये.

लेकिन एडिलेड वनडे सुबह 8.50 से होगा शुरू 

सिडनी वनडे तो भारत के समयानुसार सुबह 7.50 बजे से शुरू हुआ था, लेकिन एडिलेड में खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच भारत के समयानुसार सुबह 8.50 बजे से शुरू होगा.

सिडनी वनडे मैच की तुलना में यह मैच एक घंटा लेट है. एडिलेड में होने वाले इस दूसरे मैच का टॉस भारत के समयानुसार सुबह 8.20 बजे होगा.

भारत 1-1 से बराबर करना चाहेगा सीरीज 

Sydney ODI: Australia beat India by 34 runs

आपकों बता दें, कि एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम पहले वनडे की हार का बदला लेना चाहेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

भारतीय टीम के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी है. जो भारतीय टीम को इस मैच में जीत दिला सकते है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: दूसरा वनडे मैच का बदला समय सुबह 7.50 बजे नहीं, बल्कि इस समय से होगा शुरू appeared first on SportzWiki Hindi.