ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच जंग चल रही है। सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर हावी होती दिख रही है।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ख्वाजा-हैरिस ने दी संभली हुई शुरुआत
सीरीज में पहले से ही 2-1 की बढ़त के साथ आगे बढ़ रही भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट मैच में भी पहली पारी में पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर कंगारू टीम को बैकफुट पर ला दिया है।

शनिवार को मैच के तीसरे दिन का खेल चल रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन के अपने स्कोर 24 रन से आगे तीसरे दिन खेलने उतरी।
कंगारू सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए जोड़े 72 रन
ऑस्ट्रेलिया के लिए इस बार सलामी बल्लेबाजी में बदलाव हुआ और मर्कस हैरिस के साथ उस्मान ख्वाजा को बल्लेबाजी करने भेजा। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे दिन की शुरुआत संभलकर की।

मर्कस हैरिस और उस्मान ख्वाजा भारत के बड़े स्कोर के जवाब में बहुत ही संभली हुई शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के सलामी जोड़ी ने तीसरे दिन अपनी टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया।
कुलदीप ने तोड़ी जोड़ी, उस्मान को किया चलता
भारत ने पहली पारी में 622 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले विकेट के लिए उस्मान ख्वाजा और मर्कस हैरिस ने 72 रन जोड़ डाले और कंगारू खेमें में आशा की किरण जगायी।
WICKET! He looked good but Usman Khawaja has to go https://t.co/CLLZ5yHKZ1 #AUSvIND pic.twitter.com/eHi3qxcZnD
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 5, 2019
लेकिन अभी इस जोड़ी ने 72 रन जोड़े थे कि पारी के 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने उस्मान ख्वाजा को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच करवा कर चलता किया। और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। उस्मान ख्वाजा ने 27 रनों का योगदान दिया।
लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 122/1
उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद युवा बल्लेबाज और इस सीरीज में पहली बार खेल रहे मर्नस लेबुस्चेंज बल्लेबाजी करने पहुंचे। इन दोनों युवा बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को धीरे-धीरे 100 के पार पहुंचा दिया।

इसके बाद भी दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने अपना प्रतिरोध जारी रखा और लंच तक अपनी टीम के स्कोर को 1 विकेट के नुकसान पर 122 रनों तक पहुंचाया। लंच तक हैरिस 77 और लेबुस्चेंज 18 रनों पर क्रीज पर मौजूद थे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- LUNCH REPORT: तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की संभली हुई शुरूआत लेकिन खोया उस्मान ख्वाजा का विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.